🐱 *“नटखट बिल्ली”* 🐱
(बाल कविता)✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
नन्ही-सी एक बिल्ली आई,
चुपके-चुपके घर में समाई।
म्याऊँ-म्याऊँ करके बोली,
दूध मिलेगा या खीर मलाई।।
धीरे-धीरे कदम बढ़ाकर,
रसोई तक वह दौड़ी आई।
मटके में जब दूध देखी,
खुश होकर सिर डुबोई।।
पेट भर दूध पी कर अंगड़ाई,
पूँछ हिलाकर नाच दिखाई,
कूद-फाँद कर मन बहलाई,
थोड़ा करतब भी दिखलाई।
चूहे को देखी, दौड़ लगाई,
फट से उसको दूर भगाई।
सब बोले- वाह! क्या बात है!”
बिल्ली बड़ी होशियार है भाई।
रात हुई तो गद्दे पर जाकर,
गोल-मटोल सी नींद सजाई।
नन्ही-सी यह प्यारी बिल्ली,
सभी बच्चों को खूब सुहाई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews