सोशल वर्कर फॉर वूमेन इंपॉवरमेंट संस्था ने महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया
- ब्रह्मकुमारी की रानी दीदी एवं कवयित्री सविता राज को सम्मानित किया गया
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी में सोशल वर्कर फॉर वूमेन इंपॉवरमेंट संस्था ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी ने सभी को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी की रानी दीदी को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं फलों की टोकरी से सम्मानित किया गया।साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए कवयित्री सविता राज को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया ।मौके पर संस्था की मीरा जासवाल, सुमिता प्रकाश, रानू गुप्ता, अरुणिमा सिन्हा,रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने डॉक्टर डॉक्टर कंचन कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी के सभी सदस्यों अपनी सहभागिता दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews