Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नारी का इस जहाँ में सदा ऊँचा सम्मान

नारी का इस जहाँ में सदा ऊँचा सम्मान

✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
नारी का इस जहाँ में सदा ऊँचा सम्मान है,
उसकी ही ममता से महकता हर इक आँगन है।


माँ बन के जो लुटाती सदा स्नेह की अमृतधार,
उसके ही चरणों में तो धरती का भगवान है।


बहना के रूप में जो सदा प्रेम बरसाती रहे,
उसकी ही हँसी से सजा जीवन का गुलिस्तान है।


पत्नी बने तो साथ निभाए हर कठिन राह में,
उसकी वफ़ा से ही सुरक्षित यह जीवन-यान है।


दुर्गा का तेज उसी में, सरस्वती का दिव्य ज्ञान,
नारी के स्वरूप में छिपा सारा हिन्दुस्तान है।


जब नारी उठ खड़ी हो तो इतिहास बदल जाता,
उसके ही साहस से जग में नई पहचान है।


‘राकेश’ यही संदेश सुनाए आज के इस दिवस,
नारी का आदर ही सच्चा मानव का गौरव-गान है।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ