Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रेम कोई शब्द नहीं , साॅंसों का तराना है

प्रेम कोई शब्द नहीं , साॅंसों का तराना है

अरुण दिव्यांश

प्रेम कोई शब्द नहीं ,
साॅंसों का तराना है ।
जीवन औ रिश्ते का ,
अनमोल खजाना है ।।
मानव के मानवता में ,
प्यार को निभाना है ।
जीवन के व्यवहार में ,
मानना औ मनाना है ।।
प्रेम प्यार के भाव में ,
हॅंसना औ हॅंसाना है ।
क्रंदन का भाव त्याग ,
सदैव ही मुस्कुराना है ।।
मानव के इस जीवन में ,
न भाव का अभाव हो ।
जीत लो दूसरे का दिल ,
न छल कपट दाॅंव हो ।।
दुख में भी स्व चेहरे पर ,
सुंदर मुस्कान सजाना है ।
प्रेम कोई शब्द नहीं यह ,
यह साॅंसों का तराना है ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा सारण बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ