राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत, नीतीश के विकास मॉडल पर मुहर : नवल शर्मा

पटना। जदयू के प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि बिहार में राज्यसभा की पाँचों सीटों पर एनडीए की जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी नेतृत्व और एनडीए की नीतियों पर जनप्रतिनिधियों की प्रचंड मुहर है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की राजनीति में विकास और विश्वास की राजनीति ही अंततः विजयी होती है।
नवल शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राजद ने हर तरह के हथकंडे अपनाए। उन्होंने कहा कि धनबल के इस्तेमाल से लेकर अपने विधायकों को होटलों में नज़रबंद रखने तक के प्रयास किए गए, लेकिन इन सबके बावजूद विकास की राजनीति के सामने ये सभी प्रयास विफल साबित हुए।
उन्होंने कहा कि बिहार के जनप्रतिनिधियों ने यह दिखा दिया है कि वे पर्दे के पीछे की साज़िशों और दबाव की राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के विकास और स्थिर शासन के पक्ष में खड़े हैं। एनडीए की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता और जनप्रतिनिधि दोनों ही विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है। राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार में विकास की राजनीति ही आगे बढ़ेगी और वही जनसमर्थन प्राप्त करेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews