Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

पटना में सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

श्याम नाथ श्याम की कलम से 
राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथा मोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही बेउर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करने या जांच की प्रारंभिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय जल्दबाजी में शव को तिरपाल में लपेटकर पिकअप वाहन में लोड कर लिया और वहां से निकल गई। बेउर थाने की पुलिस न तो फॉरेंसिक टीम को सूचना दी और न ही मौके को सील किया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ