Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कांग्रेस पर टिकट की सौदेबाजी का आरोप, भाजपा ने साधा निशाना - प्रेम रंजन पटेल

कांग्रेस पर टिकट की सौदेबाजी का आरोप, भाजपा ने साधा निशाना - प्रेम रंजन पटेल

पटना, 10 मार्च 2026:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब पैसों और सौदेबाजी से संचालित हो रही है, न कि सिद्धांत और विचारधारा से। यह आरोप हरियाणा कांग्रेस की एक प्रमुख महिला नेत्री द्वारा लगाए गए हैं, जिन्होंने कहा है कि टिकट देने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन टिकट नहीं दिया गया।

भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह आरोप कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक सवाल खड़े करता है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और कोडिकुन्नील सुरेश के निजी सहायकों के माध्यम से टिकट के लिए पैसे लिए गए। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह देश की राजनीति के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति होगी।

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक नैतिकता और पारदर्शिता की बात करती रही है, लेकिन आज उसी पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार और दलाली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही ऐसे आरोप लगने लगें, वहां संगठन की स्थिति और राजनीतिक संस्कृति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस में अब समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं रह गई है। वर्षों तक पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर टिकट का खेल बंद कमरों में तय किया जाता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। यही कारण है कि लगातार चुनावों में कांग्रेस की जमीन खिसकती जा रही है और जनता का भरोसा उससे उठता जा रहा है।

प्रेम रंजन पटेल ने मांग की कि इन गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि कांग्रेस की राजनीति का वास्तविक चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है और आने वाले समय में जनता ऐसी पार्टियों को पूरी तरह नकार देगी जो लोकतंत्र को सेवा का माध्यम बनाने के बजाय उसे सौदेबाजी और भ्रष्टाचार का मंच बना देती हैं।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ