Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

देवघर में रामनवमी पर दिखा आस्था और पराक्रम का संगम, युवाओं ने दिखाए अद्भुत करतब

देवघर में रामनवमी पर दिखा आस्था और पराक्रम का संगम, युवाओं ने दिखाए अद्भुत करतब


देवघर, प्रतिनिधि: रामनवमी के पावन अवसर पर देवघर के बजरंगी चौक स्थित शिवलोक परिषद परिसर में धार्मिक उत्साह और वीरता का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। प्राचीन हनुमान गढ़ी पूजा समिति एवं श्री बजरंग बली पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समिति के बच्चों और सदस्यों ने एक से बढ़कर एक अद्भुत करतब प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार एवं आग के साथ विभिन्न प्रकार के साहसिक प्रदर्शन किए। करतब दिखाने वाले प्रतिभागियों ने अपने कौशल और संतुलन का बेहतरीन परिचय देते हुए उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विशेष रूप से आग के साथ किए गए प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया और पूरे वातावरण में उत्साह का संचार कर दिया।

रामनवमी के इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों ने पूरे उल्लास एवं श्रद्धा के साथ पर्व को मनाया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में धार्मिक भावना के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं परंपरागत कौशलों के प्रति रुचि जागृत करना है।

रिपोर्ट: विकास कुमार सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ