सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यक्रम के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों का सम्मान
रिपोर्ट: सविता राजशिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों एवं स्वास्थ्य-आरोग्य राजदूतों के सम्मान में सोमवार को सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कई विद्यालयों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इसी क्रम में कुढनी प्रखंड स्थित यू.एम.एस. रघुनाथपुर चिकनी विद्यालय को भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार को उनके नेतृत्व एवं सक्रिय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
साथ ही विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार तथा शिक्षिका श्वेता कुमारी को भी विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के सफल संचालन और छात्रों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलता है और छात्रों के समग्र स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews