आयुष्मान भारत के स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित
- स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य व योग के प्रति छात्रों को जागरूक करने में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय

रिपोर्ट: सविता राज
मुजफ्फरपुर। आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (SHWP) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को सोमवार, 16 मार्च 2026 को सम्मानित किया गया। प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 44 शिक्षकों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्वास्थ्य) तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) ने संयुक्त रूप से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया और विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार प्रखंड मुरौल के मध्य विद्यालय इटहा को प्रदान किया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार प्रखंड बंदरा के मध्य विद्यालय हारपुर तथा तृतीय पुरस्कार प्रखंड मरवन के मध्य विद्यालय रेपुरा को दिया गया।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री मनोज कुमार (क्वालिटी – शिक्षा) और श्री नीलेश कुमार (जिला समन्वयक C3) को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों में हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, योग तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रशांत कुमार (DC RBSK Cum DCM) तथा राज किरण कुमार (DDA) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews