Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रणय प्रसून खिलते रहें,परिणय उपवन में

प्रणय प्रसून खिलते रहें,परिणय उपवन में

कुमार महेंद्र
दिव्य भव्य दांपत्य श्रृंगार,
प्रतिपल अनंत नेह वृष्टि ।
कांतिमय अंग सौष्ठव,
आनंद जन्य पावन दृष्टि ।
उर तरंग चाहत स्पंदन,
सदा मिलन स्तुति चितवन में ।
प्रणय प्रसून खिलते रहें,परिणय उपवन में ।।


मृदुल मधुर अहसास,
विमल पुनीत हिय भावना ।
शुभ मंगल सरित प्रवाह,
असीम खुशियां कामना ।
अपनत्व स्पर्श शिखर बिंदु,
अलौकिक संबंध उन्नयन में ।
प्रणय प्रसून खिलते रहें,परिणय उपवन में ।।


प्रियतम बन आशाएं ,
हर क्षण संग गमन ।
अथाह स्वर माधुर्य ,
जीवन नवरंग रमन।
मुखारबिंद लावण्य निर्झर,
हर्ष उल्लास उमंग मधुवन में ।
प्रणय प्रसून खिलते रहें,परिणय उपवन में ।।


अंतःकरण कैनवास पटल,
मिलन मोहक अनूप चित्र ।
भाव भंगिमा स्नेहिल छवि,
प्रेम प्रतिरूप दर्श पवित्र ।
रोम रोम सिय राम रमन,
सप्त जन्म बंधन पल्लवन में।
प्रणय प्रसून खिलते रहें, परिणय उपवन में।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ