लीलाएं के सूत्रधार
लीलाएं जिसने दिखाईजिंदगी की हकीकत की।
सबका मन जीत लिया
लीलाओं को दिखाकर।
ऐसे भाव प्रकट किये
दिल सबका भर आया।
फिर अपना बनकर उसने
जग को अपना बनाया।।
मासूम सा चेहरा लेकर
मासूूमियत दरशा रहे हो।
ध्यान सबका अपनी तरफ
तुम बहुत खीच रहे हो।
लगन की आस भी
तुम बहुत बढ़ा रहे हो।
बाल लीलाएं भी अपनी
कैसे तुम दिखा रहे हो।।
अपनी लीलाएं दिखा-दिखा कर
राक्षसों को भयभीत करते रहे हो।
अपने होने का एहसास करा रहे हो
और अपना कर्तव्य निभा रहे हो।
करके अंत अत्याचारीयों का
ज्योति धर्म की जला रहे हो।
क्या लीलाएं करने वाले को
हम जानते और पहचानते है।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews