Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कैट में अधिवक्ता जी.के. अग्रवाल के वकालत के 50 वर्ष पूरे होने पर भव्य सम्मान समारोह

कैट में अधिवक्ता जी.के. अग्रवाल के वकालत के 50 वर्ष पूरे होने पर भव्य सम्मान समारोह

  • वरिष्ठ अधिवक्ता जी.के. अग्रवाल को शॉल, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मालाओं से किया गया सम्मानित

पटना, 9 मार्च।
केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) पटना बेंच में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता जी. के. अग्रवाल के वकालत पेशे में 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन कैट, पटना के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता एम. पी. दीक्षित के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं, विधि विशेषज्ञों और गणमान्य अतिथियों ने श्री अग्रवाल को शॉल, पुष्पगुच्छ, माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्री अग्रवाल के दीर्घकालीन विधिक अनुभव, उनके सरल व्यक्तित्व और न्याय के प्रति समर्पित जीवन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री अग्रवाल ने अपने 50 वर्षों के विधिक जीवन में न केवल न्यायपालिका की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बने।

समारोह में विशेष रूप से उपस्थित बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तथा ‘श्रीमद्भागवद्गीता आपके द्वार’ अभियान के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र (गीता वाले बाबा) ने अधिवक्ता जी.के. अग्रवाल को वृंदावन से लाए गए “राधे-राधे” अंकित विशेष अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि श्री अग्रवाल का जीवन अनुशासन, समर्पण और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था के प्रति उनकी निष्ठा और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह-संयोजक अधिवक्ता रविन्द्र राय ने किया। उन्होंने अपने संचालन में श्री अग्रवाल के विधिक जीवन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 09 मार्च 1976 को वकालत की शुरुआत की थी और आज 50 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा ने उन्हें विधि जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है।

सम्मान समारोह में कैट पटना बेंच के एच.ओ.डी. न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जौहरी, कैट के सदस्य (प्रशासनिक) राजेश चन्द्रा, पटना उच्च न्यायालय के एएसजी डॉ. के. एन. सिंह, कैट के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल तारकेश्वर नाथ ठाकुर, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, जे. के. कर्ण, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अवधेश कुमार पांडेय, प्रदेश संयोजक विन्ध्याचल राय, महेश्वर धर द्विवेदी, गिरजा शंकर प्रसाद, कुमार रविश, रवि पांडेय, आर. के. बरियार, पूनम सिंह, सरिता बजाज, प्रियंका राज लक्ष्मी, दीपक कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार मंटु, अवधेश कुमार सिंह सहित अनेक अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर अधिवक्ता जी. के. अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री अग्रवाल तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे। परिवारजनों और सहयोगियों ने इस उपलब्धि को उनके समर्पण, परिश्रम और ईमानदार कार्यशैली का परिणाम बताया।

अपने सम्मान से अभिभूत अधिवक्ता जी. के. अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों, सहकर्मी अधिवक्ताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता का जीवन केवल पेशा नहीं, बल्कि न्याय और समाज की सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ न्याय और विधि की सेवा करते रहेंगे।समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से भरा रहा तथा उपस्थित अधिवक्ताओं ने इसे विधि जगत के लिए गौरव का क्षण बताया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ