भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने आयोजित किया ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “भारतीय मानव अधिकार रक्षक” संस्था द्वारा एक भव्य ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समारोह में समाज, शिक्षा, चिकित्सा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कई विशिष्ट महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’ अवार्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी द्वारा सम्मान समारोह का संचालन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।
इस समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। सम्मान प्राप्त करने वाली प्रमुख महिलाओं में शिक्षिका एवं कवयित्री इंदु उपाध्याय, समाजसेवी एवं कवयित्री सागरिका, महिला रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. अमिता सिंह, कवयित्री एवं समाजसेवी नूतन सिन्हा, शिक्षिका एवं समाजसेवी लीना तिवारी तथा समाजसेवी प्रेमलता सिंह राजपूत शामिल थी।
इन सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण, परिश्रम और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है। संस्था की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएँ समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, समाज सेवा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में महिलाएँ लगातार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं।
वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष, साहस और समर्पण को मान्यता देने का एक प्रयास है, जो अपने कार्यों से समाज में बदलाव की मिसाल कायम कर रही हैं। सम्मानित महिलाओं की जीवन यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
समारोह में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और अधिकार नहीं मिलता। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक निर्णयों में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आज की महिलाएँ केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की भागीदारी से ही समाज में संतुलन, संवेदनशीलता और विकास संभव है।
‘भारतीय मानव अधिकार रक्षक’ संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्था का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान और सम्मान देना है जो समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं लेकिन अक्सर उनका योगदान व्यापक स्तर पर सामने नहीं आ पाता है।
संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा ने कहा कि भविष्य में भी संस्था इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि समाज में महिलाओं के योगदान को उचित पहचान मिल सके और अधिक से अधिक महिलाएँ आगे आकर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि जब महिलाएँ सशक्त और सम्मानित होगी तभी एक मजबूत, जागरूक और समृद्ध समाज का निर्माण संभव होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ ने यह स्पष्ट किया है कि समाज में बदलाव लाने की क्षमता महिलाओं में अपार है। यदि उन्हें उचित अवसर और समर्थन मिले तो वे समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और मजबूत किया तथा यह संदेश दिया कि नारी शक्ति ही समाज की असली शक्ति है। ———————
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews