साहित्यकार सत्येंद्र कुमार पाठक 'महामना लालबिहारी भगत शिक्षक सम्मान 2026' से सम्मानित

जहानाबाद। हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान की ओर से दरभंगा स्थित स्नेह अमेही वेलफेयर ट्रस्ट परिसर में आयोजित संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में जहानाबाद के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं इतिहासकार सत्येंद्र कुमार पाठक को 'महामना लालबिहारी भगत शिक्षक सम्मान 2026' से अलंकृत एवं विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और बाल साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता हेतु प्रदान किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश चंद्र भगत ने श्री पाठक को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र के साथ अपनी चर्चित पुस्तकें 'संकल्प हमारा' (राष्ट्रीय बाल एकांकी संग्रह) तथा 'मुन्नी बिटिया आंखें खोलो' भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. भगत ने कहा कि सत्येंद्र कुमार पाठक जैसे समर्पित शिक्षक और साहित्यकार समाज के लिए पथ-प्रदर्शक हैं, जो अपनी लेखनी से नई पीढ़ी को संस्कारित कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर साहित्य जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में स्वर्णिम कला केंद्र की अध्यक्षा व लेखिका डॉ. ऊषा किरण श्रीवास्तव, हरियाणा के प्रसिद्ध कवि डॉ. त्रिलोक चंद और जहानाबाद के सत्येन्द्र कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य साहित्यकार शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सृजनशीलता की कामना की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews