Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

निफ्ट पटना के वार्षिक समारोह ' स्पेक्ट्रम 2026 ' में दिखा फैशन , कला , नृत्य - संगीत का अनोखा संगम ।

निफ्ट पटना के वार्षिक समारोह ' स्पेक्ट्रम 2026 ' में दिखा फैशन , कला , नृत्य - संगीत का अनोखा संगम ।

- मोहिनी प्रिया

नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ( निफ्ट पटना ) द्वारा आयोजित ' स्पेक्ट्रम 2026 ' में वार्षिक समारोह के तहत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें फैशन वॉक से लेकर डांस-ड्रामा , फिल्मी गीतों पर ग्रुप-डांस , बैंड परफॉरमेंस , क्राफ्ट बाजार ने दर्शकों को आकर्षित किया । युवा डिजाइनर्स , फैशन शो में मॉडलिंग कर रही छात्राओं ने पाश्चात्य शैली के साथ - साथ भारतीय पारंपरिक शैली में भी कैट वॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा । रैंप पर उतरे छात्र-छात्राओं ने अनोखे परिधानों से अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता दिखाई । पुराने समाचार पत्र , पॉलिथीन , फेंकी गई बोतलों व अन्य बेकार समझी जाने वाली सामग्रियों के द्वारा बनाई गई आकर्षक गाउन तथा इसके अलावा भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक विशेष परिधान जिसमें बड़े पंख , कमल की आकृति वाला मुकुट और लाल रंग के परिधान का संयोजन दिखाया गया , मंच पर एक दिव्य और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया । हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा को प्रोत्साहन देने के लिए क्राफ्ट बाजार भी लगाया गया जहाँ कारीगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । यहाँ मधुबनी पेंटिंग , भागलपुरी सिल्क , सिक्की कला , मंजूषा पेंटिंग , सुजनी कढ़ाई , टिकुली आर्ट , लाख की चूड़ियाँ समेत कई पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राहुल शर्मा ने कहा कि क्राफ्ट बाजार और स्पेक्ट्रम का संयुक्त आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने , कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है । यह आयोजन न केवल छात्र-छात्राओं के लिए एक मंच प्रदान करता है , बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति को भी बढ़ावा देता है ।
भस्मासुर और मोहिनी की कथा पर आधारित नृत्य-नाटिका , भरतनाट्यम और ओड़िसी जैसे शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति , ' नमो-नमो ' और ' शिव शंकरा पार्वती ' जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया । इसके अतिरिक्त फिल्मी गीतों पर समूह-नृत्य ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया । अतः स्पेक्ट्रम के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास , रचनात्मकता और प्रतिभा की झलक देखने को मिली ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ