Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारियों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारियों ने मुलाकात की

पटना, 31 मार्च, 2026:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार‘ में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री विरूपाक्ष विक्रम सिंह, सुश्री प्रिया रानी, सुश्री कृष्णा जोषी, श्री प्रेम कुमार, श्री सैयद आदिल मोहसिन, श्री अजय यादव, श्री सुरज कुमार, श्री विग्नेष टी0ए0, श्री जतिन कुमार, श्री के0 परीक्षित, श्री महेष कुमार एवं श्रीमती कषिष बख्शी ने अपनी टेªनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 12 प्रषिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारियों में 03 महिलायें और 09 पुरूष हंै। इनमें 04 बिहार के, 03 राजस्थान, 02 दिल्ली के, 01 हरियाणा, 01 तमिलनाडु एवं 01 झारखंड के रहनेवाले हंै।
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आई0ए0एस0 अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी संवेदनषीलता, ईमानदारी, अनुषासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देष की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हॅू।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रषासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ0 बी0 राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ