शिक्षा शेरनी का दूध है
कुमार महेंद्र
सर्वांगीण विकास परम सेतु,
सुखद भविष्य सरस आधार ।
विकट परिस्थिति अंतर धैर्य,
हृदय बिंदु साहस शौर्य अपार ।
मर्यादा परंपरा संस्कार सरिता,
संबंध पटल अपनत्व सूत है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
आत्मविश्वास निर्झर श्रोत,
संघर्ष पथ पर सहर्ष गमन ।
त्याग नैराश्य निम्न दृष्टिकोण,
रग रग सकारात्मकता रमन ।
नवाचार प्रौद्योगिकी वाहिका,
समग्र प्रगति नींव अमूर्त है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
अनुशासन मय जीवन शैली,
समय हर पल सदुपयोग ।
अंतःकरण स्नेह प्रेम ज्योत,
नित्य तत्पर परस्पर सहयोग ।
जोश उत्साह उमंग संचारिका,
हर कदम सफलता अकूत है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
सत्य रक्षा हेतु मुखर स्वर,
अनैतिकता विरोध पुरजोर ।
शिखर राष्ट्र स्वाभिमान गौरव,
शांति सद्भाव मधुरिम भोर ।
नारी वरिष्ठजन आदर प्रदायिनी,
अन्याय विरुद्ध दहाड़ गूंज है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
सर्वांगीण विकास परम सेतु,
सुखद भविष्य सरस आधार ।
विकट परिस्थिति अंतर धैर्य,
हृदय बिंदु साहस शौर्य अपार ।
मर्यादा परंपरा संस्कार सरिता,
संबंध पटल अपनत्व सूत है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
आत्मविश्वास निर्झर श्रोत,
संघर्ष पथ पर सहर्ष गमन ।
त्याग नैराश्य निम्न दृष्टिकोण,
रग रग सकारात्मकता रमन ।
नवाचार प्रौद्योगिकी वाहिका,
समग्र प्रगति नींव अमूर्त है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
अनुशासन मय जीवन शैली,
समय हर पल सदुपयोग ।
अंतःकरण स्नेह प्रेम ज्योत,
नित्य तत्पर परस्पर सहयोग ।
जोश उत्साह उमंग संचारिका,
हर कदम सफलता अकूत है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
सत्य रक्षा हेतु मुखर स्वर,
अनैतिकता विरोध पुरजोर ।
शिखर राष्ट्र स्वाभिमान गौरव,
शांति सद्भाव मधुरिम भोर ।
नारी वरिष्ठजन आदर प्रदायिनी,
अन्याय विरुद्ध दहाड़ गूंज है ।
शिक्षा शेरनी का दूध है ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com