करारी हार से सदमे में तेजस्वी, हताशा में दे रहे हैं अनाप-शनाप बयान - उमेश सिंह कुशवाहा

17 फरवरी 2026, पटना।
बिहार जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने राजद का जो राजनीतिक हश्र किया और दिन में तारे दिखा दिए, उससे तेजस्वी अब तक उबर नहीं पाए हैं और करारी हार के कारण गहरे सदमे में हैं। जिससे उनकी बयानबाजी का स्तर भी लगातार नीचे गिरता जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध की बुनियाद पर खड़ी राजद की झूठ आधारित राजनीति को बिहार की जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है और मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति पर अपना अटूट विश्वास जताते हुए एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, जिसे लालू परिवार अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि वे बार-बार जनादेश पर आधारहीन सवाल खड़े कर बिहार के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जनता के बीच लालू परिवार की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। उनका 15 वर्षों का शासनकाल भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और काले कारनामों के लिए याद किया जाता है। चुनाव में राजद ने झूठ, दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने की राजनीति का सहारा लिया। हमारे नेता मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी तरह-तरह की निराधार भ्रांतियाँ फैलाने की कोशिश की गई, किंतु जनता ने राजद के सभी हथकंडे खारिज कर दिए। राजद चुनाव में मुँह के बल गिर पड़ा, फिर भी वह नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी को इस बार नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी तक पहुँचने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी है, किन्तु यदि उनका राजनीतिक आचरण नहीं बदला, तो अगली बार एक-एक सीट के लिए भी तरसना पड़ जाएगा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com