मुख्यमंत्री ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश


इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुनर्विकास कार्य के तहत पी0एम0सी0एच0 को 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तार कर कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है जहां मरीजों के लिए विष्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करायें। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेश रूप से ध्यान में रखते हुए काम को पूरा करायें। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहाँ चिकित्सकों के आवासन की सुविधा भी सुनिश्चित करायें। यहाँ आनेवाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और ससमय इलाज मिल सके इसका विशेश रूप से ख्याल रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पी0एम0सी0एच0 में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं, षिक्षकों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ के लिये जो आवासन की व्यवस्था की जायेगी, उसका निर्माण भी बेहतर ढंग से एवं तेजी से पूर्ण करायें। पी0एम0सी0एच0 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थायें सुनिष्चित करायें।
मुख्यमंत्री ने जे0पी0 गंगा पथ पर विकसित किये जा रहे पार्क एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विषेश सचिव श्री हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एस0एम0, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ0 राजीव कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकगण उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com