Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय ज्ञान-संस्कार का केंद्र बनेगा सरस्वती विद्या मंदिर , नवनिर्मित भवन का कल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे भव्य लोकार्पण

भारतीय ज्ञान-संस्कार का केंद्र बनेगा सरस्वती विद्या मंदिर , नवनिर्मित भवन का  कल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे भव्य लोकार्पण

पटना।
भारतीय ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा को समर्पित सरस्वती विद्या मंदिर, कदमकुआं, पटना के भव्य नवनिर्मित विद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण कल 6 फरवरी 2026 को माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षा, समाज और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उक्त जानकारी आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को आयोजित एक प्रेस वार्ता में भारती शिक्षा समिति बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के प्रदेश सचिव श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा ने दी। प्रेस वार्ता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, कदमकुआं परिसर में किया गया।

प्रदेश सचिव श्री कुशवाहा ने बताया कि समय की आवश्यकता, बढ़ती छात्र संख्या और आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय का G+4 बहुमंजिला नवनिर्मित भवन तैयार किया गया है। यह भवन न केवल भौतिक संसाधनों से सुसज्जित है, बल्कि भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कारों को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आज के समाज में फैली कुरीतियों, नैतिक भ्रम और सांस्कृतिक विचलनों को दूर करने में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत निर्णायक होती है। विद्या भारती दक्षिण बिहार द्वारा संचालित यह विद्यालय भारतीय संस्कृति, राष्ट्रबोध और नैतिक शिक्षा को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह संस्थान निश्चित रूप से समाज के लिए एक आदर्श शिक्षण केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि


श्रीमान सम्राट चौधरी, माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार


डॉ. मोहन सिंह, क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
विशिष्ट अतिथि


श्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र


श्री भरत पूर्वे, प्रदेश मंत्री, विद्या भारती दक्षिण बिहार


श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव, विद्या भारती दक्षिण बिहार
लोकार्पण कार्यक्रम का विस्तृत कार्यक्रम


घोष दल शोभा यात्रा – प्रातः 09:15 बजे


पूजा-पाठ एवं विधिवत अनुष्ठान – प्रातः 10:30 बजे


नवनिर्मित भवन का लोकार्पण – अपराह्न 02:05 बजे


रंगमंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम – अपराह्न 02:10 बजे

प्रेस वार्ता के दौरान प्रांतीय समिति के अधिकारीगण, विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य, आचार्यगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस नवनिर्मित भवन को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर बताते हुए इसे भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। सरस्वती विद्या मंदिर, कदमकुआं का यह नवनिर्मित भवन निश्चित ही भारतीय शिक्षा दर्शन, संस्कारयुक्त अध्ययन और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक सशक्त आधार सिद्ध होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ