शिव परिवार से सीखें एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश: पद्मश्री डॉ. आर.एन. सिंह

पटना। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एन. सिंह ने समाज में आपसी एकता, प्रेम और सद्भाव की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिव परिवार का आदर्श आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव का परिवार विविधता के बावजूद एकता का प्रतीक है, उसी प्रकार समाज में भी आपसी भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देना समय की मांग है।
डॉ. सिंह बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आर.एन. पार्क में आयोजित एक भव्य होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस होली पर शिव परिवार के आदर्शों को अपनाते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे सनातन संस्कृति और अधिक सशक्त हो सके।.jpeg)
.jpeg)
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार पीठाधीश्वर श्यामानंद जी महाराज को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने शिव परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नाग, चूहा, मोर और सिंह जैसे स्वाभाविक रूप से विरोधी प्राणी भी एक साथ प्रेमपूर्वक रहते हैं। यह संदेश समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है कि भिन्नताओं के बावजूद एकता संभव है।
इस होली मिलन समारोह का आयोजन पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी योगाचार्य संजय कुमार एवं संरक्षक रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली गीतों के साथ माहौल को रंगीन बना दिया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। टीसीआई जयपुर फुट के वरीय प्रबंधक हरपाल सिंह राठौड़, दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं रोटरी क्लब कंकड़बाग के एस.एन. सिंह सहित नरेश कुमार, रमेश भैया और शशि शेखर आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, प्रेम और सौहार्द का सशक्त संदेश देते हुए सभी उपस्थित लोगों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com