सरस्वती विद्या मंदिर कदमकुआं में श्रद्धापूर्वक मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

पटना: कदमकुआं स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार बरनवाल, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश, सह-सचिव मुकेश कुमार सिंह और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए बच्चों को माता-पिता की सेवा और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। पूजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे विधि-विधान से अपने माता-पिता की आरती उतारी, उन्हें पुष्प-अक्षत अर्पित किए और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, अभिभावकों ने भी बच्चों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें कर्मयोग व आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया।कार्यक्रम का एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब उन बच्चों ने, जिनके माता-पिता उपस्थित नहीं हो सके थे, अपने आचार्यों (शिक्षकों) का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। संपूर्ण परिसर भक्ति और आनंद के शुद्ध वातावरण से सराबोर रहा। इस गौरवमयी आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्यगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com