Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

"दैनिक व्यवहार : चरित्र की कसौटी"

"दैनिक व्यवहार : चरित्र की कसौटी"

पंकज शर्मा
किसी व्यक्ति की महानता उसके सार्वजनिक सम्मान या बड़ी उपलब्धियों से नहीं आँकी जा सकती। वास्तविक महानता उसके दैनिक व्यवहार में प्रकट होती है—उन क्षणों में, जब कोई मंच नहीं होता एवं कोई देखने वाला नहीं होता। मनुष्य का चरित्र इस बात से उजागर होता है कि वह सामान्य परिस्थितियों में कैसा आचरण करता‌ है, असहमति को कैसे स्वीकारता है, एवं दूसरों के प्रति कितना संवेदनशील रहता है।


जिस प्रकार नदी अपनी गहराई शोर से नहीं, निरंतर प्रवाह से प्रकट करती है, उसी प्रकार व्यक्ति की महत्ता उसके छोटे-छोटे कर्मों में अभिव्यक्त होती है। महान वही है, जिसकी उपस्थिति साधारण जीवन को अधिक मानवीय बना दे। उसका व्यवहार दिखावे से मुक्त, सहज एवं सुसंस्कृत होता है। इसलिए किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी ऊँचाइयों से नहीं, बल्कि उसके रोज़मर्रा के आचरण से किया जाना चाहिए, क्योंकि वही उसके अंतःकरण की सच्ची पहचान कराता है।


. "सनातन"
(एक सोच , प्रेरणा और संस्कार) पंकज शर्मा (कमल सनातनी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ