पतझड़ में होती,रिश्तों की परख
कुमार महेंद्र
मानव जीवन अबूझ पहेली,
सतत धूप छांव परिवर्तन ।
दुःख कष्ट सुख वैभव क्षणिक ,
आशा निराशा शाश्वत नर्तन ।
परिवार समाज कटु सत्य,
स्वार्थ सीमित संबंध चरख ।
पतझड़ में होती,रिश्तों की परख ।।
आर्थिक सामाजिक अन्य समस्या,
प्रायः मनुज सहन अकेला ।
लुप्त स्नेह प्रेम भाईचारा,
जीवन वास्तविक ज्ञान नवेला ।
चक्षु आतुर अनुग्रह आशा,
पर परिणाम संकट जन्य तरख ।
पतझड़ में होती,रिश्तों की परख ।।
ज्ञात अज्ञात कारण वश,
मनुष्य बाधा समस्या शिकार ।
विचलित धैर्य बुद्धि विवेक,
हर पल नकारात्मक विचार ।
सर्वत्र आधारहीन आलोचना,
हाव भाव व्यवहार शत्रु सरख ।
पतझड़ में होती,रिश्तों की परख ।।
संबंध अंतर सहयोग अपेक्षित,
विपरित स्थिति हल प्रयास ।
समय काल सदैव बलवान,
आरोह अवरोह प्रकृति खास ।
हर व्यक्ति परम नैतिक कर्तव्य ,
नित सहभागी पीड़ा हरख ।
पतझड़ में होती,रिश्तों की परख ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
#Divya Rashmi News,
#दिव्य रश्मि न्यूज़
https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com