पवन - वसंत
डॉ उषाकिरण श्रीवास्तवअबकी होली में हुरदंग ,
खुशी से झूमे पवन वसंत
हरियाली नव पल्लव के संग
उड़ाओ भर पिचकारी रंग ।
बिछाया प्रकृति ने सब रंग
गदराया मंज़र से अंग-अंग,
बौराया भंवरा कलि के संग
उड़ाओ भर पि,,,,,,,,,,,,,,
उड़ती तितली रंग-बिरंग
लाया जीवन मे नव-रंग,
हुलसित मन में है उमंग
उड़ाओ भर पिचकारी,,,,,
होली का रंग चढा है मस्त
खिला है पोर-पोर सब अंग,
बजाओ ढोल-झाल-मृदंग
उड़ाओ भर पिचकारी रंग,,,,
मुजफ्फरपुर, बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com