कलम आज सनातन की जय बोल
कुमार महेंद्रसृष्टि संग अवतरण बिंब,
अनंत आनंद सरोवर ।
मानवता श्री वंदन सेतु,
शुभ मंगल अनन्य धरोहर ।
रग रग ओजस्वी ज्ञान प्रवाह,
अंतर्निहित वेद आभा अनमोल ।
कलम आज सनातन की जय बोल ।।
नैतिक सात्विक रंग रुप,
अपार आस्था सत्कार ।
धर्म कर्म पुनीत प्रतिष्ठा,
जीवन हर स्वप्न साकार ।
आसुरी हाव भाव विरुद्ध,
सदा प्रतिशोध पट खोल ।
कलम आज सनातन की जय बोल ।।
प्रभु राम आदर्श मर्यादा ,
श्री कृष्ण अर्जुन उपदेश ।
मां सीता सी विमल शीलता,
जगदंबे सा प्रतिकार आवेश ।
हनुमान जी जप तप बल,
शिव ओंकारा गूंज खगोल ।
कलम आज सनातन की जय बोल ।।
साधना आराधना शिखर बिंदु,
शुद्ध सात्विक आचरण ।
स्नेह प्रेम भक्ति मोहक श्रृंगार,
अलौकिक शक्ति आवरण ।
मनुज स्वाभिमान रक्षा ध्येय,
लोक स्वर हिंदुत्व रस घोल ।
कलम आज सनातन की जय बोल ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com