गया में जीबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई ने दिया सुरक्षित व पर्यावरण-सम्मत होली का संदेश
- “रंग-रंगीली होली आई” रंगोत्सव के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की देखरेख में एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के संयोजन में "रंग-रंगीली होली आई" रंगोत्सव का आयोजन हुआ। एनएसएस की ओर से यह एक होली जागरूकता कार्यक्रम था, जिसमें "सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं एक दूसरे का सम्मान। होली में पर्यावरण और सामाजिक ज़िम्मेदारियों का भी रखें ध्यान" विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। स्वयंसेवकों एवं छात्राओं से स्वच्छ, सभ्य, मर्यादित व अनुशासित तरीकों को अपनाते हुए सुरक्षित होली मनाने का आग्रह किया गया। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक गुलाल का प्रयोग करने की बात कही। कहा कि होली में अभद्र भाषा के प्रयोग से बचें। अनुशासन में रहकर होली मनाएँ। वहीं डॉ रश्मि ने बसंतोत्सव होली को प्रेम, सौहार्द्र एवं एकता का पर्व बताया। उन्होंने होली के नाम पर पेय जल को बर्बाद न करने की सलाह दी। कहा कि हम सूखी होली खेलकर भी पर्व मना सकते हैं। जल संरक्षण कर सकते हैं।


रंगोत्सव में डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अफ्शां सुरैया, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ प्यारे माँझी, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सीता, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ दीपिका, डॉ सपना पांडेय, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ किरण कुमारी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ सीमा कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ रानी कुमारी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ रूही खातून, नुज़हत जहान, अभिषेक कुमार भोलू, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, मोसन्ना जलाल, अजय कुमार, सुनील कुमार, अजीत कुमार, अजय कुमार, विक्रम कुमार, राजेश कुमार, आनंद कुमार, विवेक कुमार, महेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, रीता देवी, मीरा देवी, श्रेया, संजना, कशिश, गीतांजलि, दिव्यांशी सिन्हा, शैली पाठक, मनीषा, छोटी सहित अनेक एनएसएस वॉलेंटियर ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
.jpeg)
जागरूकता व्याख्यान के उपरांत कॉलेज परिसर में शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं छात्राओं ने एक-दूसरे को सूखा अबीर लगाकर प्रेम और सम्मान के साथ होली मनाई। छात्राओं ने बड़ों से आशीर्वाद लिया और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मुँह मीठा कर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस रंगोत्सव में कॉलेज के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मियों एवं एनएसएस वॉलेंटियरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews