Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इंडियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन बिहार राज्य इकाई का राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस संपन्न

इंडियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन बिहार राज्य इकाई का राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस संपन्न

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |

इंडियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन बिहार राज्य इकाई का राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस बिहार टेक्स्ट बुक कॉर्पोरेशन कैंपस के सभागार में फेडरेशन के संविधान एवं बाई लॉज के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कॉन्फ्रेंस में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में संगठनात्मक विषयों, सदस्यों से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर इंडियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन बिहार राज्य इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं नवनिर्वाचित सचिव कुंदन कुमार एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, नवनिर्वाचित सचिव कुंदन कुमार ने सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि संगठन को और अधिक सक्रिय, लोकतांत्रिक एवं संघर्षशील बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फेडरेशन के बिहार राज्य इकाई के चेयरमैन विवेक नारायण ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की लोकतांत्रिक शक्ति एवं सामूहिक निर्णय प्रक्रिया का प्रतीक है। उन्होंने सभी साथियों से मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ