'एंगेज्ड 2' रियलिटी शो में अश्लीलता पर कार्रवाई का गृह राज्य मंत्री ने दिया आश्वासन

- महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, तो उनका अपमान भी न करें!- हिंदू जनजागृति समिति
- बिना हाथ लगाए महिला की टी-शर्ट उतारी, सबके सामने नहलाया; एल्विश यादव का कार्यक्रम विवादों के घेरे में...
मुंबई: 'जियो हॉटस्टार' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'एंगेज्ड 2' (Engaged 2: Roka Ya Dhoka) में दिखाई जा रही अश्लीलता और महिलाओं के अपमान के विरुद्ध हिंदू जनजागृति समिति ने आक्रामक रुख अपनाया है। समिति ने मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस शो पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।


युवा पीढ़ी पर पड़ रहा बुरा प्रभाव: समिति ने ध्यान आकर्षित किया कि इस शो में 'लैप डांस', 'मड टास्क' और 'आइस क्यूब टास्क' जैसे कृत्यों के माध्यम से महिलाओं का वस्तुकरण (Objectification) किया जा रहा है। विशेष रूप से बिना हाथ लगाए मुंह से महिला के वस्त्र उतारना और सार्वजनिक रूप से नहलाना जैसे टास्क कानून का उल्लंघन हैं।
भाजपा विधायक चित्रा वाघ और शिवसेना विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने भी इस विषय की गंभीरता को देखते हुए विधान परिषद में आवाज उठाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता रोकने के लिए 'सांस्कृतिक निगरानी समिति' गठित करने की मांग का समर्थन किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com