पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान का 13वां दिन: ₹40,600 जुर्माना वसूला, आदतन अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी के निर्देश

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने राजधानी पटना में अतिक्रमण उन्मूलन का एक विशेष अभियान चलाया है। यह अभियान तेरहवें दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं नियम उल्लंघन के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न अंचलों में चला अभियान
पटना के विभिन्न नगर निकायों एवं अंचलों में सुबह से दोपहर तक व्यापक कार्रवाई की गई। बाँकीपुर अंचल में खेतान मार्केट और मछुआ टोली आर्य कुमार रोड क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कई ठेला एवं स्टॉल हटाए गए, 1 लोहा स्टैंड और 1 ठेला जब्त किया गया और ₹13,200 जुर्माना वसूला गया।
पटना सिटी अंचल में चौक थाना से अशोक राजपथ होते हुए जनता होटल हरमंदिर गली से बाललीला तक कार्रवाई की गई। ठेला काउंटर एवं अवैध दुकान हटाई गई, 6 थैले जब्त किए गए और ₹7,400 जुर्माना वसूला गया।
नगर परिषद, फुलवारीशरीफ में महावीर कैंसर संस्थान से एम्स गोलंबर तक अतिक्रमण हटाया गया। 15 अवैध पोस्टर/बैनर हटाए गए और ₹6,500 जुर्माना वसूला गया।
नगर परिषद दानापुर निजामत में तकियापर से राम जानकी मंदिर तक कार्रवाई की गई और ₹4,000 जुर्माना वसूला गया।
नूतन राजधानी अंचल में वार्ड 19 में झोपड़ी हटाई गई तथा वार्ड 6 एवं 14 में नाला उड़ाही मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। 16 बैनर और 20 पोस्टर हटाए गए और ₹2,000 जुर्माना वसूला गया।
पाटलिपुत्र अंचल में मंदिरी नाला काठ का पुल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया।
कंकड़बाग अंचल में कॉलोनी मोड़ से राजेंद्र नगर रोड के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया और ₹1,300 जुर्माना वसूला गया।
अजीमाबाद अंचल में गायघाट बैरियर से कुम्हरार गुमटी एवं नहर रोड शनिचरा मंदिर तक कार्रवाई की गई। 18 अवैध पोस्टर/बैनर हटाए गए, 2 मिक्सर मशीन जब्त किए गए और ₹4,500 जुर्माना वसूला गया।
नगर परिषद, खगौल में दल्लuchक से डीआरएम कार्यालय एवं विजय सिंह यादव पथ कैन्ट रोड तक अभियान चलाया गया। 3 बाँस, 3 पोस्टर, 2 बैनर जब्त किए गए और ₹1,700 जुर्माना वसूला गया।
कुल ₹40,600 जुर्माना वसूला गया
आज के अभियान के दौरान विभिन्न अंचलों में कुल ₹40,600 जुर्माना वसूला गया। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
पाँच सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पाँच सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के वरीय अधिकारी शामिल हैं। यह सेल संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी करेगी और समन्वय स्थापित करेगी।
जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा से अनुरोध किया है कि संबंधित एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि पुनः अतिक्रमण न हो तथा हटाए गए अतिक्रमण का विवरण स्टेशन डायरी में दर्ज किया जाए।
नियमित रूप से जारी रहेगा अभियान
गौरतलब है कि आयुक्त, पटना प्रमंडल के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष टीम गठित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निर्देश दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित में यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में दोबारा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com