बिना झूठ बोले साहब से कब हू रहा नहीं जाता है।
डा• मेधाव्रत शर्मा, डी.लिट.(पूर्व यू.प्रोफेसर)
बिना झूठ बोले साहब से कब हू रहा नहीं जाता है।
सच कोई बोले चढ़कर तो कतई सहा नहीं जाता है।
तानाशाही का गुरु ने गुर गैबी सिखा दिया है,
नाचे जनता इंगित पर गुरुगुन कहा नहीं जाता है।
राम नहीं भगवान अरे यह अस्त्र सियासत का है,
दिल दिमाग से नफ्रत का अजदहा नहीं जाता है।
'जी राम जी 'है कमाल कुछ बिकी हुई अक्लों का,
नाम महात्मा गाँधी जी का गहा नहीं जाता है।
राम सत्य है नहीं ,झूठ है गुरु ने मन्त्र दिया है;
गुरु का दिया मन्त्र जिस तिस से कहा नहीं जाता है।
टेक न छोड़ो सत्ता-सुख की,झूठों के सरदार!
देश खून से पूरा जबतक नहा नहीं जाता है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com