Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाला नंद झा बने ब्राह्मण जोड़ो अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

बाला नंद झा बने ब्राह्मण जोड़ो अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

पटना, 8 जनवरी 2026 (गुरुवार)।
ब्राह्मण समाज को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ब्राह्मण जोड़ो अभियान को बिहार में नई दिशा मिली है। अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बाला नंद झा को ब्राह्मण जोड़ो अभियान का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 15 जनवरी 2026 से औपचारिक रूप से प्रारंभ होने वाला ब्राह्मण जोड़ो अभियान बिहार में सामाजिक एकता, वैचारिक संवाद और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाला नंद झा के सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव से अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और यह पहल बिहार से आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाला नंद झा ने इस दायित्व को समाज की सेवा और संगठन की मजबूती का अवसर बताते हुए कहा कि वे प्रदेश के प्रत्येक जिले तक अभियान की भावना पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित उनके कार्यों की प्राथमिकता रहेगी।

बाला नंद झा के मनोनयन पर समाज के विभिन्न वर्गों और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें बधाई देने वालों में राजेंद्र तिवारी, मनीष झा, विमल झा, अनिल झा, अरुण पांडेय, अनीता मिश्रा, नवनीत दुबे, सिद्धनाथ तिवारी, राजेश झा, प्रमोद चौबे, संतोष तिवारी, प्रभात झा, अविनाश दुबे, राम विनोद उपाध्याय, कृष्ण मुरारी तिवारी, इंजीनियर सुशील त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, प्रभाकर चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।

सभी ने आशा जताई कि बाला नंद झा के नेतृत्व में ब्राह्मण जोड़ो अभियान बिहार में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और समाज को जोड़ने के अपने उद्देश्य को प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ