Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दो सौ संतों को संसद तक पहुँचाने का संकल्प – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

दो सौ संतों को संसद तक पहुँचाने का संकल्प – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

पटना/छत्तीसगढ़।
अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ने वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में 200 संतों को संसद तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह घोषणा मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर की।

स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि संत बौद्धिक मंच का सनातन धर्म ध्वज आज पूरे विश्व में लहरा रहा है। संगठन 2029 से पहले 25 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य पूरा करेगा और 2027 तक देश के हर जिले में कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि सनातनी समाज की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संसद में संतों की सशक्त उपस्थिति के माध्यम से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंच के राष्ट्रीय महामंत्री, पटना निवासी पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता भारत के साथ-साथ नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, अमेरिका, दुबई, लंदन, बांग्लादेश सहित अनेक देशों में सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय हैं। भारत के प्रत्येक प्रांत में संगठन के कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर के बाद बिलासपुर में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर स्वामी राजराजेश्वर महाराज, अकलेश जैन, अंजनी शर्मा तथा अमरनाथ सोनी सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों का पुष्पहार, शाल और श्रीफल से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को स्वामी राजराजेश्वर महाराज (डॉ. राजकुमार शर्मा), प्रदेश अध्यक्ष अकलेश जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवी लाल साहू, अमरनाथ सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनामिका दुबे, छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री सुमित्रा कोरी, संभागीय अध्यक्ष रितेश शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में कई योग्य सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर उन्हें संगठनात्मक दायित्व भी सौंपे गए।कार्यक्रम में आदि शक्ति सेना की प्रदेश महामंत्री पूजा तिवारी, जिला सचिव सतीश साहू, उमा शंकर साहू सहित बिलासपुर के गणमान्य पत्रकार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन देवी लाल साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जितेंद्र कौशिक द्वारा किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ