महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत, जनविश्वास की ऐतिहासिक विजय : संजीव कुमार मिश्र

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की प्रचंड जीत पर बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ ‘गीता वाले बाबा’ ने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जनादेश को नेतृत्व, संगठन और जनता के अटूट विश्वास की ऐतिहासिक विजय बताया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि नगर निगम चुनाव के परिणाम यह स्पष्ट करते हैं कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मजबूत संगठनात्मक ढांचे, जमीनी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनहितकारी नीतियों का प्रतिफल है।
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल प्रशासन व उल्लेखनीय कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा-एनडीए को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। नगर निगम स्तर पर मिली यह जीत शहरों में आधारभूत ढांचे के विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और सुशासन के प्रति जनता की अपेक्षाओं को दर्शाती है।
संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि महाराष्ट्र को “भगवामय” बनाने में प्रदेश की जनता की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि विकास की राजनीति ही आज की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आगामी चुनावों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।अंत में उन्होंने महाराष्ट्र की समस्त जनता का कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा-एनडीए की सरकारें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छूएंगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com