बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ में संस्कृत–संस्कृति संरक्षण एवं सरस्वती पूजन समारोह आयोजित

पटना, 23 जनवरी।
शेखपुरा, राजाबाजार स्थित बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ में संस्कृत–संस्कृति संरक्षण एवं सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मलीन धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद जी के शिष्य महंत दिव्यानंद जी ने की।

बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ के प्रचार्य जगत नारायण शर्मा , पूर्व विधायक बनियापुर प्रोफेसर डॉ रमाकांत पाण्डेय एवं वरिष्ट पत्रकार ह्रदयनारायण झा ने अपने – अपने विचारों को रखा |
अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारतवर्ष के प्रत्येक क्षेत्र में विद्या, विवेक और संस्कार के संवर्धन हेतु मां सरस्वती की उपासना की परंपरा रही है। ज्ञान के माध्यम से ही मानव अंतरिक्ष से लेकर पृथ्वी और महासागरों तक के रहस्यों को जानने में सक्षम हुआ है। अतः सरस्वती जैसी शक्ति के बिना जीवन की पूर्णता संभव नहीं है।
कार्यक्रम में संस्कृत श्लोकों के माध्यम से मां सरस्वती की वंदना की गई।
“शारदा शारदाम्भोज वदना वदनाम्बुजे,
सर्वदा सर्वदास्माकं सन्निधिं सन्निधिं क्रियात्॥”
श्लोक के पाठ के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर बिहार प्रदेश भारत सेवक समाज के उपाध्यक्ष डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ल, पूर्व मंत्री श्री अलोक हरि, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दिलमणी मिश्रा, आचार्य हेमकांत मिश्रा, कविंद्र कुमार शर्मा, गणेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, देवेश शर्मा , डॉ राकेश दत्त मिश्र, सहित नगर के अनेक विशिष्ट नागरिको के साथ विद्यापीठ के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यापीठ के छात्रों द्वारा मंगलाचरण का पाठ किया गया तथा प्रबंधक देवेश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews