विश्व का सबसे भ्रष्टतम व घोटालेबाज लालू प्रसाद यादव का परिवार है: संजीव मिश्र.jpg)
.jpg)
- लालू परिवार ने सरकारी खजाने को लूट कर खड़ी की निजी सम्पत्तिः भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्र
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने लैंड फॉर जॉब मामले में नई दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, बिहार के प्रतिपक्ष के नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्री तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती सहित अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं घोटाले के आरोप तय करने पर इसे न्याय के साथ सच्चाई की जीत बताया है।
भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा श्री लालू प्रसाद यादव के परिजनों के बारे में एक अपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम देने की टिप्पणी यह दर्शाता है कि संवैधानिक पद पर रहते हुए श्री लालू प्रसाद यादव ने सरकारी खजाने की जमकर लूट करते हुए बड़े पैमाने पर अपनी निजी संपत्ति खड़े किए है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए श्री लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवारजनों ने देश को खोखला एवं लज्जित करने का काम किया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान उपस्थित साक्ष्य के आधार पर माना कि श्री लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार राजनितीक-अपराधिक सिंडिकेट चलाता रहा है। कोर्ट ने श्री लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय करते हुए भारतीय दंड सहिता की अन्य धाराओं में मुकदमा चलाने का आदेश देकर लोगों के न्याय के मंदिर के प्रति प्रगाढ़ आस्था को मजबूत करने वाला एतिहासिक निर्णय बताया है। कोर्ट द्वारा यह टिप्पणी करना यह कि यह मामला केवल अलग-अलग लेन-देन तक सीमित नहीं है बल्कि एक संगठित अपराधिक गतिविधि का संकेत देता है ऐसे कोर्ट के कई गंभीर टिप्पणियों के बाद स्पष्ट हो गया है कि विश्व का सबसे भ्रष्टतम व घोटालेबाज परिवार के रूप में श्रीमान् लालू प्रसाद यादव का परिवार है। भाजपा प्रवक्ता श्री मिश्र ने कहा कि कोर्ट के ऐसे निर्णय के बाद लगता है की श्री लालू प्रसाद यादव समेत सभी आरोपी जेल के सलाखों के पीछे रहेंगे।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com