बिहार विधान सभा में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति, राजकिशोर सिंह को पहली बार मिली सदस्यता

पटना। बिहार विधान सभा में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति के तहत मगध वाणी के पटना ब्यूरो चीफ श्री राजकिशोर सिंह को पहली बार समिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति को पत्रकारिता जगत में उनके लंबे अनुभव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में श्री राजकिशोर सिंह का नाम शामिल किया गया है। प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य बनने के बाद अब वे विधान सभा की कार्यवाही, सत्रों तथा विभिन्न विधायी गतिविधियों से जुड़े विषयों पर सलाह एवं संवाद की भूमिका में रहेंगे।
यह दायित्व उन्हें पहली बार प्राप्त हुआ है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में हर्ष का माहौल बन गया। विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों, संपादकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दिव्य रश्मि पत्रिका के संपादक डॉ. राकेश दत्त मिश्र ने श्री राजकिशोर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति पत्रकारिता की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सिंह अपने अनुभव और निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रेस सलाहकार समिति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पत्रकार साथियों का कहना है कि राजकिशोर सिंह ने सदैव जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी है। उनकी प्रेस सलाहकार समिति में सहभागिता से विधान सभा और मीडिया के बीच संवाद, पारदर्शिता और रिपोर्टिंग की गुणवत्ता और अधिक मजबूत होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com