श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना का संदेश

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं “श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान” के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र ने महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विश्वास पाठक को सप्रेम श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।
यह भेंट ईस्ट मुंबई के बांद्रा स्थित महाराष्ट्र विद्युत निगम प्राइवेट लिमिटेड के प्रकाशगढ़ बिल्डिंग कार्यालय में हुई। इस अवसर पर संजीव कुमार मिश्र ने परंपरागत भारतीय शैली में वृंदावन की “राधे–राधे” अंकित अंगवस्त्रम से विश्वास पाठक का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि “श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान” के तहत पिछले छह वर्षों में देश–विदेश के छह लाख से अधिक लोगों तक निःशुल्क गीता पहुँचाई जा चुकी है। घर–घर गीता, जन–जन गीता के संकल्प के साथ यह अभियान निरंतर समाज में नैतिकता, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।
अभियान की जानकारी पाकर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विश्वास पाठक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता जैसा दार्शनिक एवं आध्यात्मिक ग्रंथ निःशुल्क जन–जन तक पहुँचाना न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों को जीवन में उतारने की सच्ची साधना भी है।यह पहल भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम मानी जा रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com