स्वामी विवेकानंद जयंती: भारतीय जन महासभा ने देशभर में 11 स्थानों पर मनाया युवा चेतना पर्व

जमशेदपुर।
युगद्रष्टा सन्यासी स्वामी विवेकानंद की जयंती भारतीय जन महासभा की ओर से पूरे श्रद्धा, विचार और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाई गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने मानगो, जमशेदपुर स्थित आवास पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद राष्ट्र शक्ति को युवा शक्ति के रूप में देखते थे। उनका जीवन और दर्शन आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। आत्मविश्वास, चरित्र, अनुशासन और सेवा—इन चार स्तंभों पर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के संदेश—उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत—को जीवन में उतारें।
जमशेदपुर में जयंती समारोह में प्रमुख रूप से निशा वाणी, आरती श्रीवास्तव, सुमित राज कात्यायन, प्रकाश मेहता, राजा घोष, संजीव सिंह बबुआ, अरुण सिंह, अनिल जी, अनिल चौधरी, संजीव जी, हेमंत कुमार ठाकुर, प्रदीप डे, राजेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महासभा की यह पहल केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं रही। संगठन के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में भी स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस क्रम में मिश्रीलाल विश्वकर्मा, सुखेन मुखोपाध्याय, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, अनीता यादव, सोनिया राजलवाल, नंदिनी उपाध्याय, ज्योति सिलावट, अमिता परमार, पूनम डोडियार, अपर्णा सोमानी, अंजना पुरोहित, किरण राठौर, रोशन बाला, लक्ष्मी गुंसाईं, नरेंद्र पुरोहित, कैलाश चंद्र जांगिड़, अनीता झालीवाल, कृष्णा कुमार साहा, ओम प्रकाश गुप्ता, गोविंद रंजन, प्रोमिला अय्यर, ओम प्रकाश अग्रवाल, मोतीलाल शर्मा सहित कुल 38 लोगों ने सहभागिता कर स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार किया।
महासभा के अनुसार जमशेदपुर के अतिरिक्त पुणे, कोलकाता, रतलाम, मेरठ, नई दिल्ली, पाकुड़, गुमला, पांडिचेरी, बेंगलुरु एवं जयपुर—कुल 11 स्थानों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा, युवाओं के लिए प्रेरक संदेश और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर संवाद हुआ।कार्यक्रम के समापन पर महासभा ने यह संकल्प दोहराया कि स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी, मानवतावादी और युवा-केंद्रित दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com