प्यारा वतन भारतवर्ष
जय प्रकाश कुवंरयह गहराता धुंध कब छंटेगा।
यह बढ़ता भेद कब मिटेगा ।।
हर रोज नया सबेरा आ रहा है।
नफरत का दरार बढ़ता ही जा रहा है।।
विष बीज रोज बोया जा रहा है।
अमृत फल की आश लगाया जा रहा है।।
अपने जानते पंडित मुल्ला,
बड़ी बातें रोज हांक रहे हैं।
समझ का फेर लगा है उन्हें,
कटु वाणी से ही समाज को बांट रहे हैं।।
हक के लिए रोज मारा मारी जारी है।
एक संभावित संग्राम की तैयारी है।।
ऐसे में तो यह देश उजड़ जायेगा।
फिर किसी और का गुलाम बन जायेगा।।
हमारी कुर्बानियों पर वे आजादी देंगे।
इस बार वो देश के,
दो नहीं बल्कि अनेक टुकड़े करेंगे।।
तब भारत अखंड भारत नहीं,
हर धर्म का अलग देश होगा।
तब किसी के हाथ कुछ नहीं लगेगा,
सबके हृदय में केवल पाश्चाताप होगा।।
भारतीयों समय रहते सचेत हो जाओ।
ये मेरा तेरा का भेद दिल से मिटाओ।।
यह देश हम सभी का मुकाम है।
दुनिया के नक्शे पर,
इसका अखंड भारत नाम है।। जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews