Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जोड़ी बहुत निराली है।

जोड़ी बहुत निराली है।

डा• मेधाव्रत शर्मा, डी.लिट.
(पूर्व यू.प्रोफेसर)
जोड़ी बहुत निराली है।
राहु-केतु खुटचाली है।
दाढ़ी तिलक देख रिंदों की,
जड़ जनता मतवाली है।
असली ध्वज है एक तिरंगा,
भगवा झंडा जाली है ।
भेंड़ बनी है जनता जबतक,
गीदड़ यह बलशाली है।
महफिल है यह मवालियों की,
ताली थाली गाली है ।
साहब की जुबान,मत कहिए-
क़ल्बेअव्वा-वाली है।
जल्लादों की बज़्मे सियासत,
हालाहल की नाली है।
जागो!जागो!!हिटलरशाही
तारी होने वाली है।

(रिंद =शराबी और लंपट। क़ल्बेअव्वा =खूब भौंकनेवाला कुत्ता। )
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ