राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सम्राट समीर कहानी लेखन के बने विजेता

पटना।बिहार सरकार के कला, संस्कृति विभाग की ओर से मधुबनी में 23 एवं 24 दिसंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के सभी जिलों से आए कुल सात विधाओं- लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, वक्तृता, विज्ञान मेला के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में सम्राट समीर ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुए थे।
इस राज्यस्तरीय युवा उत्सव में सारण जिला टीम की ओर से कहानी लेखन विधा में सोनपुर प्रखंड के बदुराही गाँव निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र सम्राट समीर ने प्रथम पुरस्कार पाकर पूरे सारण जिला का नाम रौशन किया है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों युवाओं के बीच सम्राट समीर की रचनात्मक प्रतिभा ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने और साहित्य, कला व संस्कृति के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सामाजिक सरोकार, समकालीन विषयों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करनी थीं। सम्राट समीर की कहानी ने अपनी मौलिकता, भावनात्मक गहराई और सशक्त संदेश के कारण पहला स्थान हासिल किया। बिहार के कला, संस्कृति मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। सम्राट समीर की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है। साहित्यिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने इसे सारण की रचनात्मक परंपरा की बड़ी सफलता बताया है। जिले के बुद्धिजीवियों का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं को लेखन और साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मधुबनी में मिला यह सम्मान सारण के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, जिला कला, संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
प्रस्तुति_दुर्गेश मोहन बिहटा, पटना (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com