Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

छत्तीसगढ़ के रतनपुर में हिंदू राष्ट्र संकल्प और आध्यात्मिक चेतना का होगा - “संत समागम”

छत्तीसगढ़ के रतनपुर में हिंदू राष्ट्र संकल्प और आध्यात्मिक चेतना का होगा - “संत समागम”

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पवित्र शक्ति स्थल रतनपुर में 5 दिसंबर को एक ऐसा अद्वितीय आयोजन होने जा रहा है, जिसकी प्रतीक्षा देशभर के साधु-संत, विचारक और आध्यात्मिक पथ के अनुयायी लंबे समय से कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले आयोजित होने वाला यह “संत समागम” न केवल अध्यात्म का उत्सव होगा, बल्कि हिन्दू समाज के समग्र उत्थान और राष्ट्र निर्माण के नए आयाम भी गढ़ेगा।

इस पावन अवसर पर सनातन अखाड़ा के संस्थापक तथा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज का जन्मोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और इसकी शुरुआत 30 नवंबर से ही हो चुका है।

समागम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए रायपुर स्थित इलेक्ट्रो बाइक फैक्टरी में एक प्रमुख बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज समेत मंच के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आगमन-प्रस्थान, संतों के स्वागत, भोजन-प्रसाद व्यवस्था और सुरक्षा आदि सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस संत समागम का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक विमर्श तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें भारत को संत संसद बनाने और हिन्दू राष्ट्र की घोषणा जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। साधु-संतों और बुद्धिजीवियों का यह विशाल संगम राष्ट्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भविष्य से जुड़े अनेक अहम विषयों पर चर्चा करेगा।

राष्ट्रीय महामंत्री पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक विशेष तैयारी समिति गठित की गई है। इस समिति में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ओम नारायण तिवारी, अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री 1008 स्वामी दयानंद जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष जविंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश संगठन महामंत्री मन्नू सिंह ठाकुर, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, उपाध्यक्ष महंत तारकेश्वर पुरी महाराज, आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय महामंत्री अनामिका दुबे, प्रदेश अध्यक्ष सरिता सिंह, उपाध्यक्ष देवी लाल साहू, मां साध्वी पद्मिनी, रितेश शुक्ला, महंत वासुदेव दास महाराज, बिलासपुर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक शामिल हैं। इन सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है कि समागम का संचालन शालीन, भव्य और अनुकरणीय हो।

5 दिसंबर को रतनपुर में होने वाला यह “संत समागम” निश्चित रूप से आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक चिंतन और राष्ट्रवादी संकल्पों का विराट संगम साबित होगा। साधु-संतों की उपस्थिति और उनके प्रेरक संदेश देशभर में सनातन चेतना को और अधिक प्रज्वलित करेगा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ