Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नानी प्यारी सबसे न्यारी

नानी प्यारी सबसे न्यारी

✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
--------------------------------------------
नानी प्यारी जी- न्यारी नानी,
खेल खिलौने जी- लाएँ दानी।

मिठ्ठू लड्डू जी- देती हँसकर,
आजा बेटा जी- खा ले डटकर।

टोपी तिरछी जी- पहन बुलाएँ,
नाच दिखाओ रे-अब मुस्काएँ ।

हम भी कूदें जी- नानी धीरे,
बोलें,थोड़ा बस- रुक जा पीरे।

परियाँ आयीं जी- चमकी आँखें,
नानी बोलीं लो- पकड़ो पाखें।

रानी गुमसुम जी- राजा भागे,
नानी बोली ये- अब प्रजा जागे।

जादू चम्मच जी- घुमा घुमाकर,
नानी बोली,बस- डर मत आगे।

तोता बोला जी- मीठी बोली,
नानी बोली,चल- दे अब झोली।

मोर नाचा जी- पंख फैलाकर,
नानी बोली हाँ- फिर तू झाँककर।

भालू आया जी- पाँव पटककर,
नानी बोली, ये- आया भटककर।

गिलहरी बैठी जी- थाम कर डाली,
नानी बोली, बस- कितनी निराली।

भव्या बोले जी- नानी प्यारी,
सुनकर बातें जी- भागे बीमारी।

अब झूला लगा दे - डाली जा डोले,
नानी बोली,अब- जा कर सो ले।

उधर छिपकली जी - पूँछ हिलाए ,
नानी बोली वो- कीड़ा खाए।

गैया दूध दे रे- गुनगुन करके,
नानी बोली, बस- पी पेट भरके।

मामा भी खुश जी - गाना गाएँ ,
नानी संग हर दिन- मौज मनाएँ।

सूरज जागे जी- चमकी किरणें,
नानी बोली, चल- देख ले हिरणें।

रात पड़ी तो जी- चाँद बुलाएँ,
नानी बोली, अब- बातें लाएँ।

सबकी प्यारी जी- नानी रानी,
उनसे सुनते है- रोज कहानी।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ