Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

स्वादे भारतम् अति मनोरम

स्वादे भारतम् अति मनोरम

*********************
आंध्र पुलिहोरा असम खार पिटा ,
लिट्टी चोखा संग मस्त बिहार ।
छत्तीसगढ़ चीला फरा गोवा विंडालू,
ढोकला गुजरात आनंद आधार ।
महाराष्ट्र पाव भाजी बड़ा पाव,
पोहा भेलपुरी मध्यप्रदेश उत्तम।
स्वादे भारतम् अति मनोरम ।।


सुस्वादु हरियाणा बाजरा खिचड़ी,
टुकड़िया भात हिमाचल पहचान ।
कर्नाटक बिसी भेले भात डोसा,
अप्पम पुट्टू मीनकरी केरल शान ।
मणिपुर सिंजू मेघालय जादोह,
बाई आस्वादन शोभा मिजोरम ।
स्वादे भारतम् अति मनोरम ।।


नागालैंड गलहो ओडिसा पखला,
असीम पंजाबी मक्की रोटी स्वाद ।
राजस्थानी दाल बाटी चूरमा मनहर,
सिक्किम तत्पर मोमो धन्यवाद ।
निहारी कुल्चा सौरभ उत्तरप्रदेश ,
तेलंगाना पकोड़ी सुगंध अनुपम ।
स्वादे भारतम् अति मनोरम ।।


त्रिपुरा मुई बोरक चाक हाओ खीर,
उत्तराखंड गौरव कंडाली साग ।
पश्चिम बंगाल कोशा मंगशो,
सत्तू परांठा झारखंड अनुराग ।
मोहक चावल लुकटर अरुणाचल ,
सर्व व्यंजन ध्येय राष्ट्र एकता सर्वोत्तम ।
स्वादे भारतम् अति मनोरम ।।


*कुमार महेंद्र*
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ