देश में सन्त संसद की स्थापना होगी - स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज
.jpeg)
दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा है कि सभी सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र, गौ माता को राष्ट्र माता, साधु सन्तों एवं माता बहनों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने के लिए संगठन के द्वारा पूरे देश में व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है । इस हेतु वह संपूर्ण भारत में यात्रा कर साधु संतों को जगा कर सनातन की सुदृढ़ता के लिए कृत संकल्पित है।ग्यारह सूत्रीय मांगों के लिये अन्न का त्याग कर पूरे देश और विदेश मे भ्रमण कर रहें हैं।
इसी के तहत मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के पसान नगरपालिका क्षेत्र में अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज एवं उनके साथियों का पसान वासियों ने पुष्प हारों तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि अब ओ समय दूर नही है जब भारत वासी हिन्दू राष्ट्र में निवास करेगें। आपने कहा कि 2029 के पूर्व भारत हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिल जायेगा। आपने कहा कि अभी देश की संसद में दो सन्त हैं हम दो सौ सन्तों को संसद तक पहुंचा कर देश की संसद को सन्त संसद बनाना चाहते हैं। जिस दिन देश की संसद में दो सौ सन्त पहुंच जायेगें उस दिन से भारत में अखण्ड भारत की शुरुआत होना शुरू हो जायेगा। हम भारत को सन्तों के ज्ञान और तपस्या से विश्व गुरु बनायेगें। जिसके लिए देश का हर सन्त अपना मठ, मन्दिर, आश्रम छोड़कर देश भ्रमण में सभी सनातनियों को एक करने निकल चुका है।वो दिन दूर नही जब सन्तों के आशीर्वाद और तपस्या से भारत विश्व गुरु बनकर पूरे विश्व में राज करेगा।
स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के साथ अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी श्री श्री 1008 श्री जयानंद महाराज मंडलेश्वर , चमत्कारी महाराज महन्त सुजीतानन्द थे। पसान में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, शहडोल संभागीय अध्यक्ष रामायण प्रसाद मिश्रा, अनुपपुर जिलाध्यक्ष एड. केदार प्रसाद गौतम, सूर्यकांत मिश्रा, देवेन्द्र पांडेय, श्याम नारायण पांडे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पीठाधीश्वर स्वामी श्यामा नंद जी महाराज ने बताया कि मंच के बैनर तले बहुत जल्द साधू संतों और बुद्धिजीवियों का एकशिष्ट मंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com