Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जनजातीय गौरव दिवस पर आर.सी.सेंट्रल स्कूल में भव्य आयोजन: स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर प्रश्नमंच तक प्रतियोगिताओं की धूम

जनजातीय गौरव दिवस पर आर.सी.सेंट्रल स्कूल में भव्य आयोजन: स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर प्रश्नमंच तक प्रतियोगिताओं की धूम

पटना: राजधानी पटना के एजी कॉलोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल में भारत पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 'जनजातीय गौरव दिवस' के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण, चित्रकला प्रतियोगिता, योगासन प्रतियोगिता और प्रश्नमंच प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियों का सफल संचालन किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा को नमन और जनजातीय गौरव का सम्मान

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारत पर्यटन विभाग से आए अधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया।

अतिथियों ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित करना, पूरे जनजातीय समाज को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण कार्य है। वक्ताओं ने उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया और कहा कि देश उनके कार्यों को कभी नहीं भूल सकता।

 बच्चों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

आयोजित सभी प्रतियोगिताओं—प्रश्नमंच, चित्रकला, योगासन—और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों के साथ-साथ अभिभावक बंधु-भगिनी की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आभार एवं गौरव की अभिव्यक्ति

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में भारत पर्यटन विभाग द्वारा आर.सी.सेंट्रल स्कूल के चयन को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यालय परिवार के लिए इसे गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका डॉ. प्रज्ञान दीदी ने किया, जबकि अतिथि परिचय प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कराया।

वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यस्त समय से निकाला गया यह समय विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सहृदय प्रार्थना की कि उनका सहयोग भविष्य में भी बना रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ