श्री गणेशाय नम:
3 नवंबर 2025, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
3 नवंबर 2025, सोमवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि त्रयोदशी 11:37 PM
🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 01:05 PM
🔅 करण :
कौलव 03:42 PM
तैतिल 03:42 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग हर्शण 07:39 PM
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:29 AM
🔅 चन्द्रोदय 03:22 PM
🔅 चन्द्र राशि मीन
🔅 सूर्यास्त 05:31 PM
🔅 चन्द्रास्त +04:18 AM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:08 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:10:40 - 11:55:16
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:55 AM - 12:39 PM
🔅 कंटक 08:12 AM - 08:56 AM
🔅 यमघण्ट 11:10 AM - 11:55 AM
🔅 राहु काल 07:22 AM - 08:45 AM
🔅 कुलिक 02:09 PM - 02:53 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:41 AM - 10:26 AM
🔅 यमगण्ड 10:09 AM - 11:32 AM
🔅 गुलिक काल 12:56 PM - 02:20 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
❤💛विशेष ~ सोम प्रदोष व्रत।💛❤
❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤
3 नवंबर 2025, सोमवार दैनिक राशिफल
मेष (Aries): किसी की वाणी या बर्ताव से आज आपके मन को चोट पहुंच सकती है। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेज आज न कराने की सलाह है। ऑफिस में स्त्रीवर्ग से हानि पहुंचने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): चिंता के बोझ से राहत मिलेगी जिससे स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। आपके आंतरिक साहित्य और कला सूझ-बूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान दें। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी, परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध के बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे में साथी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न करें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारी और नौकरी करने वालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। पर्यटन का आयोजन होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 2
तुला (Libra): आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान आपकी चिंता का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी वर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): बीमारी क्रोध, आवेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए कहते हैं। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों और नए सम्बंध से फिलहाल बचकर रहें। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार करेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात आनंद देगी।
शुभ = क्रीम
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक ऊष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधे के स्थल पर सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों को निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com