Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन महासभा ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती और नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि: देश के 13 शहरों में हुआ आयोजन

भारतीय जन महासभा ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती और नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि: देश के 13 शहरों में हुआ आयोजन

जमशेदपुर: भारतीय जन महासभा के तत्वावधान में शनिवार को 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और हुतात्मा पंडित नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि एक साथ मनाई गई।

महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अस्वस्थता के बावजूद मानगो, जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर दोनों महानुभावों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, महासभा के विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता ने आदित्यपुर, जमशेदपुर स्थित एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पोद्दार जी ने किया दोनों हस्तियों के योगदान का स्मरण

इस अवसर पर, अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देशवासियों को अंग्रेजों के शोषण से मुक्त कराने के लिए 'उलगुलान' (महान विद्रोह) किया था।

पंडित नाथूराम गोडसे को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा, "अगर गोडसे नहीं होते तो पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) तक एक गाजापट्टी (सुरक्षित पट्टी) भारत में भी होती।"

जमशेदपुर और देश भर में भागीदारी

जमशेदपुर में इस जयंती और पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्री पोद्दार और प्रकाश मेहता के अलावा निशा वाणी, मधु सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, रवि शंकर झा, डॉ. आर. एस. अग्रवाल, सुमित राज कात्यायन, ललिता देवी, नंदिनी, अर्चना, शिव शंकर पाल, संजीव सिंह, अरुण सिंह, अनिल चौधरी, आजाद जी, भगवान झा, महावीर पाल, प्रभात जी, अरविंद पंडित, मिथिलेश जी, संजीव जी, हेमंत ठाकुर, प्रिमांशु ठाकुर, तीर्थ जी, भोला सरदार एवं सुखमति सरदार सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त, भारतीय जन महासभा ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों के 13 शहरों में भी पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें मुख्य रूप से ए. के. जिंदल, सुखेन मुखोपाध्याय, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र जांगिड़, पूनम ढलवानी, सरोज पुरूसनानी, नेहा कपूर, प्रधमा कौशिक, किरण शर्मा, लक्ष्मी गुंसाईं, त्रैवन, मेघाश्री मुखोपाध्याय, दुर्गा मुखोपाध्याय, अंतर्यामी पांडा, मोतीलाल शर्मा, कृष्णा कुमार साहा और विक्रम खेतावत सहित अनेक लोगों के नाम सम्मिलित हैं।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ